Akshay Navami 2024 Upay: आज आंवला पेड़ का जरूर करें ये उपाय, सुख-सौभाग्य और संपदा में होगी बढ़ोतरी

Saroj kanwar
4 Min Read

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 9:02 तक रहेगी। आज अक्षय नवमी का व्रत किया जाएगा। दीपावली के ठीक 10 दिन बाद मनायी जाने वाली अक्षय नवमी का शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। पुराणों में इस दिन से ही द्वापर युग की शुरुआत मानी जाती है। अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षरण न हो।

आंवला नवमी के के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में

इस दिन किए गए कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता है इसे इच्छा नवमी, आंवला नवमी, कूष्मांड नवमी, आरोग्य नवमी और धातृ नवमी के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन किये गए व्रत के पुण्य से से सुख शांति ,सद्भाव , और वंश वृद्धि का फल प्राप्त होता है। विष्णु को और आंवले की वृक्ष की पूजा अर्चना करने का विधान है। इसलिए यहां जानते हैं आंवला नवमी के के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

अगर जीवन साथी के साथ आपको पहले जैसा प्यार नहीं रहा बात -बात पर झगड़े होते रहते है और रिश्तो की डोर धीरे -धीरे कमजोर पड़ रही है तो आज के दिन आंवले के पेड़ के कच्चे सूत को 7 बार लपेटना चाहिए साथ ही घी का दिया जलाकर आंवले के पेड़ की पुजा करनी चाहिए।

अगर आप भी धन सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते है तो , यश और ज्ञान की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आज के दिन आंवले का वृक्ष लगाना चाहिए l आज के दिन आंवले का वृक्ष लगाना शुभ संकेत माना जाता है। लेकिन जो लोग किसी कारणवश आज के दिन आंवले का पेड़ नहीं लगा सकते है वो आज के दिन आंवले का वृक्ष लगाने का संकल्प लें और बाद में जब भी आपको समय मिले तो वृक्ष जरूर लगाएं।

अगर आप अपने परिवार में परिवार में सुख शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आज आज अक्षय नवमी के दिन आप आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करना चाहिए। लेकिन अगर आपके आसपास आंवले का पेड़ नहीं है तो तो आप आज के दिन आंवले का फल खरीदकर घर लाएं।

अगर आप अपनी आयु में वृद्धि करना चाहते हैं तो अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के बाद आंवले के पेड़ के पास जाकर उसकी विधिवत पूजा करें साथ ही उसकी जड़ में दूध मिला हुआ जल अर्पित करें।

अगर आप एक अच्छी सुंदर संतान की चाहत रखते है आज के दिन स्नान आदि से निवृत होकर आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा की बैठ जाए और और वृक्ष का पुष्प आदि से पूजन करें। साथ ही कपूर से आरती करते हुए वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें।

अगर आपके मन पसंद विवाह में एक के बाद एक परेशानी आती जा रही है तो आज के दिन आंवले के पेड़ के तने में रोली का तिलक लगाएं और दोनों हाथ जोड़कर मन पसंद विवाह में आ रही परेशानी से छुटकारा पाने के लिये प्रार्थना करें।

अगर आप अपने सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और अपने दांपत्य जीवन को सुखद बनाना चाहते हैं तो आज के दिन आंवले की जड़ में जल चढ़ाएं । साथ ही विष्णु जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है’ऊँ नमो भगवते नारायणाय।’

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *