AICTE Pragati Scholarship Scheme: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रगति छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसका मुख्य लक्ष्य महिला सशक्तिकरण और तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को हर साल ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है
छात्राएं 31 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं
आवेदन केवल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) – scholarship.gov.in पर ही किया जाएगा
वित्तीय सहायता
हर साल छात्रा को ₹50,000 की राशि मिलेगी
राशि का उपयोग इन खर्चों के लिए किया जा सकता है:
ट्यूशन फीस
किताबें
लैपटॉप/कंप्यूटर
शैक्षणिक सामग्री
नोट: मेडिकल खर्च और हॉस्टल फीस इसमें शामिल नहीं है
लाभ की अवधि
स्नातक (B.Tech/BE)
प्रथम वर्ष में एडमिशन: अधिकतम 4 वर्ष
द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री): अधिकतम 3 वर्ष
डिप्लोमा (Polytechnic)
प्रथम वर्ष: अधिकतम 3 वर्ष
लेटरल एंट्री: अधिकतम 2 वर्ष
पात्रता शर्तें
छात्रा का नामांकन AICTE अनुमोदित तकनीकी संस्थान में होना चाहिए
परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम हो
छात्रा के पास आधार कार्ड और आधार से लिंक बैंक खाता हो
एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं
छात्रा का प्रवेश प्रथम या द्वितीय वर्ष में होना चाहिए
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
प्रवेश/नामांकन प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक (आधार लिंक्ड)
पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन कैसे करें?
National Scholarship Portal पर जाएं
New Registration पर क्लिक करके प्रोफाइल बनाएं
लॉगिन करके AICTE Pragati Scholarship 2025 चुनें
सभी विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें