मेष
शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : भाग्योदय की संभावना बनेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजन प्रसत्रतादायी रहेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
वृष
शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : भावनात्मक संबंधों में निकटता संभव है। व्यापारिक कार्यों में विस्तार की संभावना बनेगी। लापरवाही के चलते जमा पूंजी गंवा बैठेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से परेशानी होगी। धैर्य रखें।
मिथुन
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : पुराने झगड़ों के चलते मन अशांत रहेगा। कामकाज में देरी से नुकसान हो सकता है। साझेदारी में बड़ी योजना हाथ आ सकती है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों के कारण परेशानी हो सकती है।
कर्क शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : परिणय चर्चाओ में सफलता की उम्मीद है। विवादास्पद मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
सिंह
शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। कारोबारी यात्रा लाभदायी रहेगी। परिवार का साथ मुश्किल में सहायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें परेशान करेंगी। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।
कन्या
शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल प्रॉपर्टी के विस्तार की संभावना बनेगी। लाभदायक सौदे मिलने से उत्साह बढ़ेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें, नुकसान हो सकता है। दूसरों की बातों
में आकर अपनों से झगड़ा मोल ले लेंगे।
तुला
शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता हासिल करेंगे। आत्मविश्वास की कमी परेशानी का कारण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल सफलता के आसार बनेंगे। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक
शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : महत्त्वपूर्ण योजना शुरू होने से राहत मिलेगी। नई जगह पर खुद को असहज महसूस करेंगे। युवाओं को कॅरियर में बेहतर विकल्प मिलने के आसार है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।।
धनु
शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : नौकरी
तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुश होंगे। आय में बढ़ोतरी संभव है। कारोबारी क्षेत्र में चुनौतियों व संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।
मकर
शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी: टालमटोल की नीति नुकसानदायक रहेगी। नई योजना के लिए धन की व्यवस्था हो सकती है। पारिवारिक संबंधों में तालमेल रहेगा। कार्यक्षेत्र में एकाधिक विकल्पों के चलते निर्णय लेना मुश्किल होगा।
–
कुंभ
शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल : जल्दबाजी में खुद का नुकसान कर बैठेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव से मुश्किल हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। विरोधी उलझने की कोशिश कर सकते हैं।
मीन
शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा : कामकाज को लेकर कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। मधुर व्यवहार से सबको अपना बना लेंगे। राजकीय मामलों का समाधान पक्ष में होगा। दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा।