भारतीय गेंदबाजों ने सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट करके मैच की अच्छी शुरुआत की। लेकिन भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे की पहली पारी के मध्य ओवरों में डैरिल मिशेल और ग्लेन मैक्सवेल ने जमकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
डैरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारत को 338 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
भारत को मैच और सीरीज जीतने के लिए 338 रनों की जरूरत है।
अब अगर टीम इंडिया को सीरीज 2-1 से जीतनी है, तो उसे 338 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर फेंका और पहले ओवर की चौथी गेंद पर हेनरी को शून्य पर आउट करके सफलता दिलाई।
इसके बाद न्यूजीलैंड को दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर हर्षित राणा के हाथों एक और झटका लगा। उन्होंने डेवोन कॉनवे को 5 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ने 1.1 ओवर में 5 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। विल यंग 30 रन बनाकर आउट हुए, जिससे टीम का स्कोर 58/3 हो गया।
इसके बाद डैरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 188 गेंदों में 219 रनों की साझेदारी की। दोनों ने शतक पूरे किए। फिलिप्स ने 88 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे, जबकि मिशेल ने 131 गेंदों में 137 रनों की लंबी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल थे। दोनों ने टीम को मुश्किल स्थिति से उबारने और 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इन दोनों के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल बेसवेल ने नाबाद 28 रन बनाए। जैक फाउल्क्स ने टीम के लिए 10 रन का योगदान दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए, उन्होंने 10 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट लिए। हर्षित राणा ने भी 10 ओवर में 84 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।