सरकार की ओर से दूध के उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से पशुपालन का बढ़ावा दिया जाता है। इसके तहत किसानों का पशु खरीदने के सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नहीं आवास के लिए भी अनुदान दिया जाता है। ऐसे में किसान खेती के पशुपालन करके अपने आय में इजाफा कर सकते हैं। पशुपालन के लिए गाय की बहुत सी ऐसी किस्मे जो एक ब्यांत में 1800 लीटर तक दूध देती है। इतना ही नहीं यह किसान की खेती के कामो में भी सहयता करती है। ऐसे किसान इस गाय का पालन करके बेहतर लाभ कमा सकते है।
गाय की इस नस्ल का नाम कांकरेज है
गाय की इस नस्ल का नाम कांकरेज है। यह देश की सबसे लोकप्रिय गायो की नस्ल में से एक है। इसे किसान पलना पसंद करते है। क्योंकि यह बेहतर दूध देने के साथ ही खेती कार्यो के साथ काम में लिया जा सकता है इस गाय को कांकरेज नाम के अलावा अन्य कई नामों से जाना जाता है। इसे वागड़, बोनई, वगाड़िया, नागर व तालाबड़ा आदि नामों से पहचाना जाता है।
कांकरेज गाय में कई विशेषताएं हैं। जो इसे अन्य गायो से अलग बनाती है।
कांकरेज गाय नस्ल का रंग सिल्वर ग्रे या स्टील ग्रे होता है।
इससे सींग देखने में लंबी काफी मजबूत ,नुकीले और विणा अकार के होते हैं जो किसी को भी आसानी से चोट पहुंच सकते हैं।
इस गाय की लंबाई करीब 125 सेमी होती है और इसके बैलों की लंबाई 158 सेमी होती है।
कांकरेज गाय का वजन 320 से 370 किलोग्राम तक होता है।
इसके बैल किसानो खेती की काम आसानी से कर सकते हैं।
इस गाय का दूध आसानी से पच जाता है।
इस नस्ल की गाय गुजरात व राजस्थान में अधिक होती है।
गाय प्रतिदिन 8 से 10 लीटर दूध आसानी से दे सकती है
यदि बात की जाए तो कांकरेज गाय के दूध देने की क्षमता की तो यह गाय एक ब्यात से करीब 1750 से 1800 लीटर दूध दे सकती है। वही यह गाय प्रतिदिन 8 से 10 लीटर दूध आसानी से दे सकती है। इस गाय के दूध में साढे चार प्रतिशत फैट की मात्रा होती है। यदि सही आहार और अच्छा वातावरण मिले तो 15 लीटर तक दूध दे सकती है । अब बात की जाए कि आर की तो कांकरेज के आहार की मात्रा के अनुसार हरा और सूखा चारा खाने को देना चाहिए। इसमें हरे चारे की मात्रा 20 से 25 किलोग्राम और उसके चेहरे की मात्रा 5 से 7 किलोग्राम पर्याप्त रहती है।
इस गाय को जई, मक्की, घास, साइलेज आदि भी खाने को दिया जा सकता है
इसके अलावा इस गाय को जई, मक्की, घास, साइलेज आदि भी खाने को दिया जा सकता है। खली व सोयाबीन जैसी खाद्य सामग्री भी खाने को दी जा सकती है .इस गाय को यदि उचित मात्रा में आहार दिया जाए तो इससे दूध की बेहतर मात्र प्राप्त की जा सकती है यदि कांकरेज गाय की कीमत की तो इसकी कीमत 25000 पहले से का 65000 तक है। अलग-अलग राज्य में इसकी कीमत में अंतर हो सकता है। बता दे की गाय की कीमत का निर्धारण उसकी उसकी उम्र, नस्ल, स्थान और दूध देने की मात्रा के आधार पर किया जाता है।