आदिवासी नेता समाजनो एवं परिजनों के साथ स्कूल के बाहर प्रदर्शन
रतलाम, 29 नवंबर (इ खबर टुडे)। शहर के डोंगरे नगर स्थित बोधी इंटरनेशनल स्कूल में 14 वर्षीय छात्र के कूदने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चों को जीते हुए मेडल छीनने की धमकी दी थी। बच्चा बार-बार मैडम को कई बार सॉरी बोल चुका था। स्कूल के मान्यता दो बार रद्द कर दी गई तब भी स्कूल संचालित हो रहा है स्कूल बंद करने और दोषी प्रिंसिपल पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर आदिवासी नेता स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बीते दिन शुक्रवार को डोंगरे नगर स्थित बोधी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठवीं का 14 वर्षीय छात्र स्कूल प्रबंधक डाली चौहान की प्रताड़ना से परेशान होकर स्कूल की तीसरी मंजिल की छत पर जाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। बच्चा तीसरी मंजिल से गिरने से वह गंभीर घायल हो गया और इसको प्रबंधक उसे नजदीक के अस्पताल ले गए जहां बच्चा के अवस्था ज्यादा गंभीर होने से उसे नीचे गीता देवी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
छात्र के कूदने का और स्कूल की प्रिंसिपल से बच्चा कई बार सॉरी बोलने वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद आदिवासी नेता बच्चे के परिजनों के साथ स्कूल परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन कर स्कूल की मान्यता रद्द के साथ दोषी प्रिंसिपल पर प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे।
बच्चे को किया प्रताड़ित
सोशल मीडिया कर जमकर वायरल हो रहे दोनों वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चा प्रिंसिपल मैडम को कई बार माफ़ी मांगता दिख रहा है। बच्चे के पेरेंट्स को भी बुलाया गया था परंतु स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चे को पैरेंट से नहीं मिलने दिया और पेरेंट्स को वेटिंग रूम में बिठा कर रखा। स्कूल की प्रिंसिपल बच्चे से उसके जीते हुए गोल्ड मेडल छीनने का दबाव डाल रही थी। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन चालू है।