तुअर (अरहर) की बुआई में इस साल कमी आई है। 25 जुलाई 2025 तक देशभर में सिर्फ 34.9 लाख हेक्टेयर में तुअर बोई गई, जबकि पिछले साल इसी समय तक यह आंकड़ा 37.99 लाख हेक्टेयर था। यानी इस बार करीब 3.09 लाख हेक्टेयर कम बुआई हुई है।
अगर राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा असर कर्नाटक में दिखा है। वहां इस बार तुअर की बुआई सिर्फ 13.01 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल यह 15.42 लाख हेक्टेयर थी। यानी 2.41 लाख हेक्टेयर की भारी गिरावट हुई है।
महाराष्ट्र में हल्की कमी रही 11.76 लाख हेक्टेयर बनाम पिछले साल के 11.95 लाख हेक्टेयर। गुजरात में भी करीब 0.41 लाख हेक्टेयर की गिरावट हुई है। हालांकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में थोड़ी-बहुत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इन पांच राज्यों में कुल मिलाकर 31.73 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई है, जो पिछले साल से 2.34 लाख हेक्टेयर कम है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि मक्का और कपासक जैसी फसलों के दाम इस समय बेहतर हैं, इसलिए किसानों ने तुअर की जगह उन्हीं फसलों को प्राथमिकता दी है।
व
इसके अलावा, पिछली बार तुअर की फसल औसत रही थी, जिससे किसानों का उत्साह थोड़ा कम रहा। फिलहाल खेतों में तुअर की फसल की स्थिति ठीक है। अगले 15 दिनों में बुआई के आंकड़े पूरी तरह साफ हो जाएंगे। लेकिन अब तक की जानकारी से साफ है कि उत्पादन कुछ कम हो सकता है।
बाजार की बात करें तो सितंबर तक देश में तुअर की कमी रह सकती है। हालांकि, अफ्रीका में इस बार तुअर का उत्पादन बेहतर हुआ है। सितंबर से वहां से आयात शुरू होगा, जिससे बाजार में आपूर्ति संतुलित हो सकती है। तब तक दाम ऊंचे रह सकते हैं। अगर तुअर की कीमतें सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य 7550 रुपए प्रति क्विंटल से नीचे जाती हैं, तो सरकार किसानों से सीधे खरीद करेगी। इससे बाजार में स्थिरता – आएगी और किसानों को भी राहत मिलेगी। – कुल मिलाकर, सितंबर तक तुअर के दाम मजबूत बने रह सकते हैं। उसके बाद जब आयात शुरू होगा और फिर भारत में नई – फसल आएगी, तो दाम थोड़े नीचे आ – सकते हैं। सरकारी खरीद से बाजार को सहारा मिलने की पूरी उम्मीद है। इधर, -ऑल इंडिया दाल मिल्स एसोसिएशन ने सरकार से यह मांग की है कि जो दाल मिलें एमएसएमई में रजिस्टर्ड हैं, उन्हें दूसरे राज्यों से खरीदे गए दलहनों जैसे चना, मसूर, उड़द आदि पर लगने वाले मंडी टैक्स से छूट दी जाए।
चना कांटा 6450 से 6500 ,
डंकी चना 5600 से 6000 ,
विशाल 6250 से 6350 मसूर 6100 से 6200 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6600 महाराष्ट्र लाल 6600 से 6700 कर्नाटक 6700 से 6800 निमाड़ी 6000 से 6500 मूंग बेस्ट नया 7500 से 7600 मूंग बेस्ट बोल्ड 7800 से 8000 एवरेज 6700 से 7000 ,
मोगर 6000 से 6700 उड़द नया गर्मी 6500 से 7300 उड़द बोल्ड 7500 से 7700 एवरेज 6200 से 6700 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 9000 से 9800 काबुली रशियन 6300 से 6600 बिटकी 5200 से 5400 गेहूं मिल क्वालिटी 2725 से 2750 लोकवन 2900 से 2950 पूर्णा 2750 से 2800 मालवराज 2750 से 2775 मक्का 2275 से 2300 सरसों 6600 से 6800 निमाड़ी 6850 से 7000 रायडा 6500 से 6800 करंज 4500 रुपए।