ये है दुनिया की सबसे छोटी गाँये जो पायी जाती है भारत में ,इनका पालन करके पशुपालक कर सकते है अच्छी खासी कमाई

Saroj kanwar
3 Min Read

इस लेख में आपको छोटी मगर अच्छी खासी मात्रा में बढ़िया दूध देने वाली गाय की जानकारी दी जायेगी, जिनकी लम्बाई एक से तीन फिट होती है।

भारत में पशुपालन सदियों से किया जा रहा है और इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए गाय सही गाय की नस्ल का चुनाव करना काफी जरूरी है। इस लेख में हम भारत की 2 सबसे छोटी गाय की नस्ल में वेचूर गाय और पुङ्गनूर गाय की नस्ल के बार में जानेंगे। जो पशुपालन में नया आयाम ला सकती है। चलिए इन दोनों गायो के बारे में जानते है।

वेचुर गाय

दुनिया की सबसे छोटी गाय की नस्ल है। वेचुर गाय कमाल की गाय हैं। वेचुर गाय कम खाकर भी बढ़िया दूध देगी। यह केरल, भारत में पाई जाने वाली एक छोटी गाय की नस्ल है जो अपनी उच्च गुणवत्ता वाले दूध और मजबूत प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है। वेचुर गाय 90 सेंटीमीटर की होती है बहुत छोटी होती है इनका वजन 130 किलोग्राम होता है। इन्हें देखकर अच्छा लगता है इन घर के भीतर कुछ लोग रखते हैं । इस गाय के दूध में A2 बीटा-कैसिन से अच्छी मात्रा में होता है, जिसे पचाने में आसान और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इनमे रोगों के प्रति मजबूत प्रतिरोध क्षमता अधिक होती है लेकिन छोटी होती है इनका पालन करना आसान होता है।वेचुर गाय से डर नहीं लगेगा ।

पुंगनूर गाय-

यह गाय एक से तीन फीट की होती है। पुंगनूर गाय आंध्र प्रदेश ,भारत में पायी जाने वाली एक छोटी गाय की नस्ल है जो अपने मजबूत शरीर में पौष्टिक दूध के लिए प्रसिद्ध है। गाय के दूध में अधिक फाइट कंटेंट होता है जो घी और मक्खन बनाने के लिए उत्कृष्ट होता है। पुंगनूर गाय गाय कठिन जलवायु परिस्थितियों को सहन कर सकते हैं और कम संसाधनों के साथ भी जीवित रह सकती है। यह गाय एक से तीन लीटर दूध देने की क्षमता रखती है जैसे की एक समान्य देशी गाय दे सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *