6 मुख्य ध्वज के साथ निकले 15 हजार बजरंगी, हिंदुत्व का शंखनाथ कार्यक्रम का हुआ संपन्न

Saroj kanwar
3 Min Read

रतलाम, 27 दिसंबर (इ खबर टुडे)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा आज 6 मुख्य ध्वज और 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ हिंदुत्व का शंखनाद नाम से शौर्य यात्रा जावरा नगर में निकली। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता और राम दरबार चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें जिले से कई संतों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मधुसूदनानंद जी महाराज (कामाख्या) सेमलिया धाम, राष्ट्रीय संत नमन जी महाराज ताली दाना आश्रम, प्रखर हिंदूवादी क्रांतिकारी प्रवक्ता पूज्य गुरुदेव पंडित मनोज कश्यप, संत योगी प्रकाशनाथ, श्री नाथ आश्रम करवा खेड़ी, संत सेवक दास जी महाराज नरसीह मंदिर कलालिया, पूज्य गुरुदेव प्रफुल्ल जी व्यास मोयाखेड़ा, गुरुदेव राम सेवक श्री हरि महाराज भूतिया आलोट, भागवत कथा वाचक कान्हा जी शर्मा मोया खेड़ा संत उपस्थित रहे।
       
मुख्य वक्ता के रूप में मालवा प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र जी भार्गव द्वारा बताया गया कि सनातन एवं धर्म की रक्षा के लिए हे बजरंग दल। राम मंदिर तो बन गया है काशी और मथुरा में भी मंदिर बनाएंगे। हम कन्या को पूजने वाले हैं, हम शस्त्र मेव जयते को मानने वाले हैं और इसी के बल पर हमने पाकिस्तान को धूल चटाई हैं। हमारे पुरखों ने प्राण दिए पर धर्म नहीं छोड़ा। संत मनोज जी कश्यप द्वारा बताया गया कि हमे शस्त्र धारण करना होगा। बेटियों को शस्त्र चलाना सीखना होगा। नमन जी महाराज ने अपने वक्तव्य में बताया कि भगवान राम एवं ऋषि मुनियों की इस पुण्य धरती पर हमें हिंदुत्व का शंखनाद करना पड़ रहा है यह भारत राष्ट्र हिंदू राष्ट्र था और रहेगा। नगर में समाज द्वारा यात्रा का भविष्य स्वागत किया गया। जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश माली द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मधुसूदन पाटीदार, प्रांत गोरक्षा प्रमुख भेरूलाल माली, विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला संयोजक आशीष पोरवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग सहसंयोजक राधेश्यामअंजना द्वारा किया गया एवं आभार जिला सहसंयोजक राठौर द्वारा व्यक्त किया गया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *