4 October 2025 rashifal : आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, वहीं कई  जातकों को मिलेगा लाभ, पढ़ें आज के सभी राशिफल

Saroj kanwar
5 Min Read

आज का पंचांग : तिथि संवत् : आश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी, शनिवार सायं 05:10 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रवि उलसानी, तारीख 11, सूर्य

दक्षिणायन, शरद ऋतु, 4 अक्टूबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 09:09 तक,

इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। शूल योग सायं 07:27 तक, इसके बाद गंड योग रहेगा। बालव करण सायं 05:10 तक, इसके बाद कौलव करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-कन्या, चंद्र-कुंभ,

मंगल-तुला, बुध-तुला, गुरु-मिथुन, शुक्र-सिंह, शनि-मीन,

राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है। राहुकाल : प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा।

दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : शनि प्रदोष व्रत, पंचक, द्विपुष्कर योग

सूर्योदय से प्रातः 09:09 तक रहेगा।।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:52 से 09:20 तक शुभ का, दोपहर 12:16 से 01:43 तक चर का, दोपहर 01:43 से सायं 04:39 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज प्रदोष में शिवजी के निमित्त व्रत करें,

सार्यकाल शिवमंदिर में जाकर अभिषेक, पूजन कर नीराजन करें। फिर एक समय भोजन करें तो उनकी कृपा बनी रहती है। आज शूल योग में चावल का दान करना शुभ फलदायी होता है। शनिवार को लोहे की शनि देव की मूर्ति का गंध, पुष्पादि से पूजन करके व्रत करें तो शनि जनित समस्त दोष दूर होते हैं तथा सुख-संपत्ति बढ़ती है।

मेष

शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। भय की स्थिति से छुटकारा संभव है। नए संपकों का लाभ मिलेगा। अटकी योजना शुरू होने से लाभ के आसार बनेंगे।

वृष

शुभशुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : अधिकारियों से निजी काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थायित्व मिलने की संभावना है। पारिवारिक संबंधों में खींचतान बनी रहेगी। कारोबार के विस्तार को दिशा दे सकते हैं।

मिथुन

शुभ अंक ७. शुभ रहा बादामी : वैभव के से काम सहज ही पूरे होंगे। कानूनी मामलों में उलझने की बजाय बातचीत से मुश्किल कम होगी। आकस्मिक कारणों से यात्रा संभव है।

कर्क

शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : आवागमन में सावधानी रखें, दुर्घटना का भय बनेगा। अधूरे कामों को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास होगा। दौड़धूप कर अपना काम करवा लेंगे।

सिंह

शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। अधीरता छोड़कर धैर्य से काम लें, सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं।

कन्या

शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : नौकरी में बदलाव का मन बनेगा। तबादले की संभावना बनेगी। अधीनस्थों के साथ तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आपके अपने ही अपमानित करने का प्रयास करेंगे।


तुला

शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : युवाओं का

ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा। संतान की तरफ से प्रसत्रतादायी समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी का साथ तरक्की में सहायक रहेगा। परिणय संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है।

वृश्चिक

शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। वाहन व प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता हासिल करेंगे। मांगलिक खर्च की संभावना है। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।

धनु

शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : आपकी कलात्मक अभिरुचि को बढ़ावा मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण का प्रयास करें। साझेदारी तोड़कर नए समझौते कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। धैर्य रखें।


मकर

शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : : लाभ की स्थितियां बनेंगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफतला मिलेगी। बातचीत में विनम्रता बरतें, रिश्ते मजबूत होंगे। सामाजिक जीवन में वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

कुंभ

शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : प्रसन्नता के साथ दिन की शुरुआत होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल की व्यवस्था में बदलाव संभव है। अपने उसूलों से समझौता नहीं करने से अकेले पड़ सकते हैं।

मीन

शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : आप तनाव

एवं अकेलापन महसूस करेंगे। आलस्य के चलते अच्छे सौदे गंवा बैठेंगे। विरोधी नित नए षड्यंत्र रचेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *