28 June Bank Holiday :27,28,29 और 30 जून को रहेगी बैंक छुट्टी, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Saroj kanwar
3 Min Read

28 June Bank Holiday: अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अगले हफ्ते निपटाने का सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर देख लें कि किन तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं. 22 जून से 30 जून 2025 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

जून महीने में कुल 12 दिन बैंक की छुट्टियां
इस जून महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें बकरीद जैसे बड़े त्योहारों के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. इन छुट्टियों की जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और राज्य सरकारों द्वारा पहले से जारी की जाती है.

22 से 30 जून तक की बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नीचे दी गई लिस्ट के मुताबिक बैंक छुट्टियों की तारीखें और उनके पीछे के कारण:
22 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
27 जून (शुक्रवार): रथ यात्रा / कांग – ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद
28 जून (शनिवार): चौथा शनिवार – देशभर में बैंक बंद
29 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
30 जून (सोमवार): रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद
पहले हो चुकी हैं जून की कुछ प्रमुख छुट्टियां
इस महीने की पहली छमाही में भी कई छुट्टियां देखने को मिलीं:
11 जून: संत कबीर जयंती / सागा दावा – सिक्किम और हिमाचल प्रदेश
14 जून: दूसरा शनिवार – देशभर में बैंक बंद
15 जून: रविवार – देशभर में बैंक बंद
इन सभी छुट्टियों को RBI द्वारा तैयार की गई बैंक हॉलीडे लिस्ट में शामिल किया गया है, जो Negotiable Instruments Act के अंतर्गत हर साल अपडेट की जाती है.

बैंक बंद होने पर क्या करें?
जब बैंक बंद रहते हैं, तब भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से अधिकांश वित्तीय कार्य कर सकते हैं. इनमें शामिल हैं:

UPI ट्रांजैक्शन
मोबाइल बैंकिंग ऐप
इंटरनेट बैंकिंग
ATM से निकासी या बैलेंस चेक
हालांकि, इन सेवाओं में किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में बैंक द्वारा पूर्व सूचना जारी की जाती है. छुट्टी के दिन चेक क्लीयरेंस, NEFT/RTGS जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.
छुट्टी के दौरान न करें ये काम
छुट्टी के दिनों में निम्नलिखित कार्य नहीं हो पाएंगे:

बैंक ब्रांच जाकर चेक जमा करना या क्लियर कराना
फिजिकल दस्तावेज जमा कराना
ब्रांच आधारित कैश डिपॉजिट या विदड्रॉल
सरकारी योजनाओं से जुड़े मैन्युअल फॉर्म भरना या सबमिट करना
इसलिए अगर आपका कोई काम ऐसा है जो बैंक ब्रांच में ही जाकर निपटाना जरूरी है, तो छुट्टियों की लिस्ट को देखकर ही प्लानिंग करें.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *