July Bank Holiday July Bank Holiday :जुलाई महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा ले बैंक से जुड़े जरूरी काम

Saroj kanwar
3 Min Read

July Bank Holiday: जून महीने की तरह ही जुलाई 2025 में भी छुट्टियों की भरमार है. जुलाई महीने में 10 दिन से अधिक बैंकों में अवकाश रहने वाला है. दरअसल, आगामी महीने कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से सार्वजनिक अवकाश रहेगा. हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन हैं. ऐसे में बैंक जाने से पहले इन्हें एक बार जरूर देख लें और छुट्टियों के हिसाब से अपनी प्लानिंग करें.

ये सुविधाएं रहेंगी चालू


हालांकि, बैंकों में अवकाश दिन आप मोबाइल बैंकिंग, ATM या इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिए फाइनेंशियल या नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, जिसके के लिए बैंक की शाखा पर जाना जरूरी होता है. आइए जानते हैं कि जुलाई महीने में कब- कब और कहां- कहां बैंकों में छुट्टी रहने वाली है.

जुलाई में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक


अगले महीने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अवकाश के कारण कुल 13 दिनों तक बैंकों का कामकाज ठप रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, प्रत्येक महीने के दूसरे और शनिवार को बैंक बंद रहता है, जबकि प्रत्येक रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश होता है. इसके अलावा, त्योहारों पर बैंकों में कोई काम काज नहीं होता है.

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट


3 जुलाई: खर्ची पूजा के अवसर पर अगरतला में सभी बैंक बंद रहेंगे.
5 जुलाई: गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन के मौके पर बैंकों में अवकाश रहेगा.
6 जुलाई: रविवार का साप्ताहिक अवकाश
12 जुलाई: महीने का दूसरा शनिवार
13 जुलाई: रविवार का साप्ताहिक अवकाश
14 जुलाई: बेह डेन्खलाम के मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे.
16 जुलाई: हरेला पर्व के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी.
17 जुलाई: यू तिरोत सिंह की पुण्य तिथि के मौके पर शिलांग में सभी बैंक बंद रहेंगे.
19 जुलाई: केर पूजा के लिए अगरतला में अवकाश रहेगा.
20 जुलाई: रविवार का साप्ताहिक अवकाश
26 जुलाई: महीने का चौथा शनिवार
27 जुलाई: रविवार का साप्ताहिक अवकाश
28 जुलाई: द्रुक्पा त्शे-जी के लिए गंगटोक में छुट्टी रहेगी.


ऐसे में अगर आप भी जुलाई में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे चेक जमा करना, लोन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जमा करना या कैश निकालना है, तो पहले से ही प्लानिंग कर लें. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा चालू रहेगी.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *