22 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत, जिले के 1.63 लाख बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच

Saroj kanwar
1 Min Read

Guna News: गुना जिले में बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए 22 जुलाई से 16 सितंबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य 0 से 5 साल तक के बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कर बीमारियों की पहचान और इलाज करना है। जिले में कुल 1 लाख 63 हजार 78 बच्चों को इस अभियान से लाभ मिलेगा।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एएनएम, एलएचवी और सीएचओ का प्रशिक्षण पूरा हो गया है, जबकि आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण चल रहा है।

अभियान की शुरुआत आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगी, जहां पहले दिन सेवाएं दी जाएंगी। जो बच्चे छूट जाएंगे, उनके घर जाकर सेवाएं दी जाएंगी। बच्चों का वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ-साथ कुपोषण, एनीमिया, डायरिया और जन्मजात बीमारियों की पहचान की जाएगी।

जरूरत पड़ने पर गंभीर बच्चों को अस्पताल रेफर किया जाएगा। साथ ही ओआरएस, जिंक, विटामिन ए की खुराक दी जाएगी और हाथ धोने की सही विधि भी सिखाई जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *