18 से 26 अक्टूबर तक नौ में से 7 दिन अवकाश, 2 दिवस की छुट्टी ली तो 9 दिन मौज

Saroj kanwar
2 Min Read

इस बार 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के 9 दिनों में 7 दिन अवकाश है और 2 दिन कार्यदिवस है। अगर इन दो कार्य दिवसों पर कर्मचारी ने सीएल ली तो उनका 9 दिन का अवकाश हो जाएगा। इसमें 21 अक्टूबर और 24 अक्टूबर कार्यदिवस है।

कर्मचारी नेताओं ने सरकार से मांग की है कि 21 अक्टूबर का अवकाश घोषित किया जाए। क्योंकि दीपावली और गोवर्धन-भाई दूज के त्योहार के बीच 21 अक्टूबर का कार्य दिवस आ रहा है। सरकार अगर इस दिन का अवकाश घोषित कर दे तो कर्मचारियों को राहत मिल सकती है।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने इसको लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस बार 20 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार है। दीपावली पर कर्मचारी अपने घर चले जाते हैं। इस दिन रात्रि को दीपावली मना कर अगले दिन 21 अक्टूबर को सुबह कार्यालय तक पहुंचना मुश्किल रहेगा। इस दिन आम जन भी कार्यालयों में नहीं आएंगे। इसके बाद फिर दो दिन 22 व 23 अक्टूबर को अवकाश है। ऐसे में सरकार अगर 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दे तो कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे ने बताया कि पिछले वर्ष 2024 में भी ऐसी ही स्थिति बन गई थी। तब 31 अक्टूबर को दीपावली
के अगले दिन 1 नवंबर को कार्य दिवस था। फिर दो दिन का अवकाश था। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए 1 नवंबर को सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया था। पिछली बार की तरह ही इस बार भी 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया जाए।

18 अक्टूबर शनिवार का अवकाश

19 अक्टूबर रविवार का अवकाश

20 अक्टूबर दीपावली का अवकाश

21 अक्टूबर कार्य दिवस

22 अक्टूबर।  गोवर्धन पूजा का अवकाश

23 अक्टूबर। भाई दूज का अवकाश

24 अक्टूबर कार्य दिवस

25 अक्टूबर शनिवार का अवकाश

26 अक्टूबर रविवार का अवकाश

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *