15 अगस्त का उत्सव अब स्वच्छता और स्वच्छ जल पर होगा केंद्रित, आज से शुरू हुआ विशेष अभियान

Saroj kanwar
1 Min Read

Damoh News: आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की थीम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता महोत्सव दो मुख्य विषयों पर आधारित है पहला है स्वच्छता यानी साफ-सफाई और दूसरा है सुजलता यानी हर घर तक साफ पीने का पानी पहुंचे।

स्वतंत्रता दिवस इस बार इन्हीं दो बातों पर केंद्रित रहेगा। इसके लिए 4 अगस्त से एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। कलेक्टर ने सभी आयु वर्ग के लोगों से इस अभियान में भागीदारी की अपील की है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान तिरंगा यात्राएं, तिरंगे पर आधारित प्रदर्शनियां, रंगोली, राखी निर्माण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, तिरंगे के लिए सेवा कार्य, तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा बाइक रैली, अपने कार्यालयों, संस्थानों और वाहनों पर तिरंगा लगाना, तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करना जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उद्देश्य यही है कि हर घर, हर दुकान, हर गली और हर गांव तिरंगे से सजा नजर आए और देशभक्ति का माहौल हर जगह दिखे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *