10 जिलों में किसानों को मिला 87% फसल बीमा क्लेम, बाकी को 13% पर संतोष

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्यप्रदेश में रबी 2023, खरीफ 2024 और रबी 2024 के लिए किसानों को अब तक 1165 करोड़ रुपये फसल बीमा क्लेम के रूप में दिए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 207.13 करोड़ मंदसौर, 160.03 करोड़ उज्जैन, 145.41 करोड़ नीमच और 120.59 करोड़ रुपये देवास जिले को मिले। इन चार जिलों को ही कुल 54% यानी 633.16 करोड़ रुपये मिले।

इसके अलावा हरदा को 88.92 करोड़, रतलाम को 86.44 करोड़, सीहोर को 61.30 करोड़, सिवनी को 54.30 करोड़, इंदौर को 42.93 करोड़ और बैतूल को 41.61 करोड़ रुपये मिले। इस तरह टॉप 10 जिलों के किसानों को ही 87% यानी 1008.66 करोड़ रुपये का क्लेम मिला, जबकि बाकी जिलों को सिर्फ 13% राशि दी गई।

रबी सीजन में बीमित राशि के मुकाबले औसतन 6% और खरीफ में 1% क्लेम मिला, जो 2021 के स्तर पर है। खरीफ 2019 में सबसे ज्यादा 38% क्लेम दिया गया था। तीनों सीजन मिलाकर किसानों को बीमित राशि का केवल 2.79% ही मिला है।

अन्य जिलों में शाजापुर को 36.65 करोड़, आगरमालवा को 36 करोड़, नर्मदापुरम को 30.85 करोड़, धार को 29.65 करोड़, विदिशा को 23.33 करोड़, भिंड को 9.87 करोड़, सागर को 5.29 करोड़ और मुरैना को 5.13 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ।

प्रदेश को कुल 1468 करोड़ रुपये क्लेम मिलना था, जिसमें से 1165 करोड़ जारी हो चुके हैं। शेष 303 करोड़ रुपये एक सप्ताह में किसानों के खातों में पहुंच जाएंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *