1 April 2026 rashifal : वृश्चिक वाले साझेदारी में काम शुरू करेंगे, मीन वालों का होगा भाग्योदय

Saroj kanwar
3 Min Read

मेष

शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी: अटका धन मिलने के आसार हैं। लेनदेन के मामले सुलझ सकते हैं। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। बन्धुजनों का साथ आगे बढ़ने में सहायक हो सकता है।

वृष

शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला : नए संपकों का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले उलझने से निराशा बढ़ेगी। मित्रों से संबंधों में खींचतान बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में मान-सम्मान बना रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी।

मिथुन

शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : खर्च की अधिकता परेशान करेगी। सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी. 

कर्क

शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : धन संबंधी मामले सुलझेंगे। पारिवारिक मामलों की अनदेखी से समस्या बढ़ सकती है। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी।

सिंह

शुभ अंक 3, शुभ रंग काला: अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। चल रही योजना लाभदायक रहेगी। धार्मिक आयोजन प्रसन्नता देंगे। परिणय संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।

कन्या

शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला: वक्त पर सहयोग नहीं मिलने से नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। वैचारिक मतभेद उभरने से कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।

तुला

शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : बाहरी दबाव के चलते काम करने में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जरूरतें पूरी करने के लिए दिल खोलकर खर्च करेंगे। सहूलियत के अनुसार कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

वृश्चिक

शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : साझेदारी में बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। धीमी गति से चल रही योजना बीच में अटक सकती है। भावुकता नुकसानदायक रहेगी। प्रणय संबंधों में टकराव की स्थिति बन सकती है।

धनु

शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : विरोधी उलझाने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की रूपरेखा बनेगी। लेनदेन के मामले सुलझने के आसार हैं। आत्मविश्वास से आगे बढ़े, राह आसान होती जाएगी। यात्रा का योग है।

मकर

शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला : दौड़धूप के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। मेहनत और सही दिशा में प्रयासों से अच्छे परिणाम लसिल होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सफर में सावधानी बरतें। विवाद से बचें।

कुंभ

शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : जल्दबाजी में किए कार्यों के लिए पछतावा रहेगा। पिछले अनुभव के आधार पर काम के तरीकों में बदलाव करना लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शांत रहें।

मीन

शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : भाग्योदय की संभावना है। पैतृक संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *