हिसार एयरपोर्ट का सर्दी का शेड्यूल जारी

Saroj kanwar
2 Min Read

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का सर्दियों का शेड्यूल 26 अक्तूबर से लागू होगा। इसके साथ ही उड़ान सेवाओं के समय में भी फेरबदल किया है। इसे अलायंस एयर की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। कंपनी ने नए शेड्यूल के हिसाब से टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

उड़ान सेवाओं के फेरों में भी बढ़ोतरी की गई है। अब हिसार से जयपुर, अयोध्या व दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन और चंडीगढ़ के लिए 3 दिन हवाई सेवा संचालित की जाएगी। हालांकि अभी जम्मू व अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की तिथि घोषित नहीं की गई है।

एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए उड़ान सेवा का शुभारंभ किया था। इसके बाद 9 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई।

इसके बाद 12 सितंबर को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली तौर पर हिसार से जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू की। तब तक दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा संचालित की जा रही थी जिसे सप्ताह में केवल एक दिन रविवार को कर दिया।

अब 26 अक्तूबर से फिर से दो दिन किया जा रहा है, वहीं चंडीगढ़ के लिए दो के बजाय अब तीन दिन हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी।

दिल्ली से हिसार 4:45 से 525 शुक्रवार रविवार 

हिसार से दिल्ली 1050 से 11:30 शुक्रवार व रविवार 

हिसार से अयोध्या 11:55 से 1:55 शुक्रवार व रविवार 

अयोध्या से हिसार 2: 20 से 4:20 शुक्रवार व रविवार 

चंडीगढ़ से हिसार 11:10 से 12 10 मंगलवार वीरवार शनिवार। 

हिसार से चंडीगढ़ 12:35 से 1:35 मंगलवार वीरवार शनिवार 

हिसार से जयपुर 10:45 से 11:45 शनिवार व रविवार 

जयपुर से हिसार 9:20 से 10:20

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *