हवाई नेटवर्क से जुड़ेंगे मप्र के गाँव, राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में हवाई पट्टी का होगा निर्माण, CM मोहन यादव नें किया ऐलान

Saroj kanwar
2 Min Read

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में हवाई पट्टी बनाई जाएगी। हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। पहले भी मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी और एक बार फिर से मुख्यमंत्री ने यह बात दोहराई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हर 150 किलोमीटर की दूरी पर एक हवाई अड्डा और 75 किलोमीटर की दूरी पर हवाई पट्टी का निर्माण होने वाला है।

\मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य में जल्द ही जगह-जगह हवाई पट्टी बनाया जाएगा इसके साथ ही एयरपोर्ट का निर्माण भी किया जाएगा।

 सामने जानकारी के अनुसार राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह फैसला लिया है।  मुख्यमंत्री के स्पेशल से राज्य का विकास होगा इसके साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी सफर आसान हो जाएगा।

इससे न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ इलाके भी हवाई नेटवर्क से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, मप्र जल्द हवाई कनेक्टिविटी (Air Connectivity in MP ) में अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।


सीएम ने 2024 में भी की थी घोषणा


बता दें कि सीएम मोहन यादव ने इससे पहले नवंबर 2024 में भी घोषणा की थी। जिसके मुताबिक मध्य प्रदेश में हर 200 किमी की दूरी पर एयरपोर्ट बनाए जाएंगेष। ये एयरपोर्ट पीपीपी मोड पर बनाए जाने हैं। वहीं हर 150 किमी की दूरी पर हवाई पट्टी बनाए जाने की बात भी कही थी, ताकि एमपी के जिला स्तर पर सुदूर अंचल में पहुंचने के लिए भी हवाई सुविधा उपलब्ध हो सके। हवाई पट्टियां विकसित होने पर पर्यटन (MP tourism) और उद्योग की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

 हवाई पट्टी और एयरपोर्ट का निर्माण हो जाने के बाद राज्य में पर्यटन को विस्तार मिलेगा इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश के व्यापार को भी उड़ान मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *