हर्षित राणा IND vs NZ वनडे सीरीज में अजीत अगरकर का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

Saroj kanwar
3 Min Read

वडोदरा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया। हर्षित राणा ने दो अहम विकेट लिए।

भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले वनडे में हर्षित राणा ने अपने ऑलराउंड कौशल का प्रदर्शन किया।
उन्होंने न्यूजीलैंड के सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजा। हर्षित राणा ने सबसे पहले हेनरी निकोल्स को आउट किया। इसके बाद उन्होंने देवन कॉनवे को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। ​​हर्षित राणा ने अपने छोटे से वनडे करियर में ऐसी उपलब्धि हासिल की है कि उन्होंने न सिर्फ जसप्रीत बुमराह बल्कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को भी विशेष सूची में पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, हर्षित राणा अब भारत के लिए वनडे क्रिकेट में शुरुआती 12 पारियों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हर्षित ने 12 वनडे पारियों में कुल 23 विकेट लिए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ अजीत अगरकर हैं, जिन्होंने अपने पहले 12 वनडे मैचों में 29 विकेट लिए थे।

इस खास सूची में जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने भारत के लिए अपने वनडे करियर की शुरुआती 12 पारियों में 22 विकेट लिए, जबकि इरफान पठान ने इतने ही मैचों में 21 विकेट लिए। हर्षित राणा ने इन दोनों दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया है।
वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में हर्षित राणा ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया। जब भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, तब उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला और तेजी से रन बनाकर कीवी गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 23 गेंदों में 29 रन की पारी खेली।
पहले वनडे मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 301 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *