हरियाणा से हरिद्वार के लिए पहली AC बस सेवा शुरू

Saroj kanwar
1 Min Read

Haryana News: हरियाणा रोडवेज के पानीपत डिपो के बेड़े में पहली बार 10 एसी बसें शामिल हुई हैं। इनमें से दो बसें पानीपत से हरिद्वार के लिए चलाई गईं। बुधवार को सिवाह नये बस अड्डे से हरिद्वार जाने वाली पहली एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पहली बस सुबह 10:40 बजे और दूसरी बस दोपहर 1 बजे रवाना की गई।

इन दोनों बसों को अभी 4-5 दिन के लिए ट्रायल पर चलाया जा रहा है। अगर यात्रियों की संख्या और प्रतिक्रिया अच्छी रही तो इन्हें स्थायी रूप से हरिद्वार रूट पर लगा दिया जाएगा। आवश्यकता अनुसार टाइम टेबल में भी बदलाव किया जा सकता है। साधारण बस से पानीपत से हरिद्वार का किराया 285 रुपये है, जबकि एसी बस का किराया 360 रुपये रखा गया है।

पहले ही दिन दोनों बसें फुल रहीं। पानीपत डिपो को मिली 10 एसी बसों में से 2 बसें हरिद्वार, 2 बसें सिरसा और बाकी 6 बसें दिल्ली बस अड्डे से जम्मू, कटरा, लुधियाना व जालंधर जैसे लंबी दूरी के रूटों पर चल रही हैं। इस मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *