हरियाणा सरकार ने तेज बारिश के अलर्ट के बाद बुलाई अहम बैठक,अगले तीन दिन होगी भारी बारिश

Saroj kanwar
2 Min Read

हरियाणा में चल रही प्राकृतिक आपदा के कारण सिएम नायब सिंह ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल व सहयोगियों के साथ राज्य की मौजूदा स्थिति और राहत कार्यों पर चर्चा की। अगले कुछ दिनों में तीन बार तेज बारिश होने की संभावना को लेकर भी हरियाणा सरकार चिंतित और अलर्ट पर है। इसी कारण मंगलवार को पंचकूला में पार्टी की एक बैठक बुलाई गई है।

पंजाब को 5 करोड रुपए की सहायता कर चुके हरियाणा मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय में हरियाणा के लोग और राज्य सरकार पंजाब के लोगों के साथ है।

भारतीय जनता पार्टी की कल पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी के भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और संगठन मंत्री फणीन्दृनाथ शर्मा भी शामिल होंगे। बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से आरंभ होने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारी और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी।

पंचकूला (Panchkula)की यह बैठक हरियाणा भाजपा(Haryana BJP) के लिए राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर अहम साबित होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Haryana CM Nayab Singh Saini) जहां बाढ़ और किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे, वहीं सेवा पखवाड़ा के जरिए पार्टी जनता के बीच सेवा और जनकल्याण का संदेश लेकर जाएगी। बैठक में भाजपा के सभी मंत्री-विधायक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष(jila adhyaksh), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों को भी बुलाया गया है।
Haryana weather update

बैठक में हाल ही में आई बाढ़ से उत्पन्न हालात की समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री ने पहले ही सभी मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों को फील्ड में जाकर नुकसान का जायजा लेने का निर्देश दिया था। अब बैठक में उनसे विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी। मुख्यमंत्री  ( CM Nayab Singh Saini ) स्वयं जिला उपायुक्तों से हर जिले की रिपोर्ट ले रहे हैं। सभी मंत्रियों और विधायकों को आगे भी फील्ड में सक्रिय रहने को कहा जाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर सरकार काफी गंभीर है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *