हरियाणा मौसम : आज पांच जिलों में भारी बारिश, 12, 13, 14, 15 अगस्त को मौसम खराब , जाने आपके यहां तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Saroj kanwar
2 Min Read

हरियाणा में आज सोनीपत, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, व सिरसा में सुबह से बारिश हो रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 जिलों गुरुग्राम ,सिरसा, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत ,पानीपत, करनाल ,यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में 50% तक एरिया में बरसात की आसार है।

इनके अलावा हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र ,भिवानी, सहित चरखी दादरी में 25% एरिया में बारिश के आसार बताएं जा रहे हैं । सिरसा और फतेहाबाद में इस समय बूंदाबांदी चल रही है।

मानसून की गति एक बार फिर बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में मानसून का ट्रफ हिमालय की तलहटी की और बड़ा था। परंतु अब यह फिर से नीचे की ओर आ रहा है और हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में 15 अगस्त तक पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

उत्तरी हरियाणा में 15 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया गया है कल पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार है अब तक प्रदेश में सामान्य से 15% अधिक बारिश हो चुकी है।

13 ,14 ,15 अगस्त को आपकी यहां कैसा रहेगा मौसम? 


13 अगस्त हरियाणा मौसम अपडेट : 
यमुनानगर ,अंबाला, पंचकूला ,करनाल में 13 अगस्त को 75% तक एरिया में बरसात की संभावना।

करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, मेवात मैं 50% तक एरिया में मध्यम बारिश की संभावना। 

हरियाणा में 14 अगस्त को मौसम: यमुनानगर में 14 अगस्त को भारी बारिश, अंबाला ,पंचकूला, करनाल में गरज चमक के साथ बारिश होगी।

करनाल कैथल कुरुक्षेत्र रोहतक सोनीपत पानीपत में मध्यम बारिश की संभावना। 


हरियाणा में 15 अगस्त को मौसम: अंबाला यमुनानगर पंचकूला मेवात रेवाड़ी महेंद्रगढ़ और पलवल में येलो अलर्ट यहां गरज चमक के साथ तेज बरसात होगी।


फरीदाबाद गुरुग्राम झज्जर सोनीपत पानीपत रोहतक भिवानी शहर फतेहाबाद कैथल जींद में 25 से 50% एरिया में बारिश की संभावना।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *