हरियाणा में किसानों की बल्ले बल्ले, रबी फसल के नुकसान पर 52.14 करोड रुपए का मुआवजा जारी

Saroj kanwar
1 Min Read

राज्य सरकार की ओर से किसानों की रबी सीजन में खराब हुई फसल का मुआवजा जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 22,617 किसानों के लिए 52.14 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। सीएम ने बताया कि राज्य में सत्यापन के बाद लगभग 57,485 एकड़ भूमि मुआवजे के लिए पात्र पाई गई। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन में राज्य के 15 जिले अम्बाला, भिवानी, चरखी दादरी,गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और यमुनानगर को शामिल किया और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई।

मास्टर पोर्टल पर 26 सेवाएं ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग की वेबसाइट पर अब विभाग से जुड़ी सेवाएं सिंगल विंडो पर रहेंगी। यह सरल पोर्टल पर मिल रही नागरिक सेवाओं के लिए मास्टर पोर्टल के रूप में कार्य करेगा। राजस्व विभाग की 26 नागरिक सेवाओं की उपलब्धता ऑनलाइन रहेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *