हरियाणा में कार 6 लाख ,टू -व्हीलर 15000 तक होंगे सस्ते, आदेश जारी

Saroj kanwar
2 Min Read

हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन लेने वालों के लिए खुशखबरी, इलेक्ट्रिक वाहनों पर हरियाणा में फिर से छूट मिल सकती है उद्योग वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि 40 लाख रुपए तक के वाहनों को दोबारा सब्सिडी के दायरे में लाया जाए।
जिनमें अधिकतर दो पहिया वाहनों की खरीद पर कम से कम 15% की सब्सिडी दी जाए । ताकि मध्यम वर्गीय लोगों को इसका पूरा लाभ मिले।

अगर हरियाणा सरकार यह स्कीम लागू कर देती है तो दो पहिया वाहन पर कम से कम 15000 और कार पर डेढ़ लाख से लेकर ₹6 लाख रुपए तक की छूट मिल सकती है।

हरियाणा के लगते दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 15% की छूट मिल रही है इसलिए ज्यादातर लोग दिल्ली में अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं जिससे हरियाणा सरकार को राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी को दोबारा लागू करना आवश्यक है ताकि पर्यावरण हितेषी परिवहन को बढ़ावा मिले हरियाणा में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाहन गुरुग्राम में रजिस्टर्ड है।


इलेक्ट्रिक वाहनों पर हरियाणा में पहले मिलती थी इतनी सब्सिडी

हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी 2022 के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी गई थी।

15 लाख से 40 लाख रुपए कीमत वाले ई वाहनों पर 15% की सब्सिडी मिलती थी।

यह सब्सिडी अधिकतम ₹6 लाख तक मिलती थी।

यह पॉलिसी 31 मार्च 2024 को समाप्त कर दी गई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *