हरियाणा में कल से फिर बदलेगा मौसम,तेज बारिश होने के आसार

Saroj kanwar
2 Min Read

हरियाणा में कल से फिर बदलेगा मौसम, तीन दिनों तक उत्तर और पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावनाएं जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह मानसून की आखिरी बारिश होने वाली है। 20 सितंबर के बाद किसी भी समय मानसून की विदाई हो सकती है हरियाणा में 28 जून को प्रवेश होने से अब तक 565 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य 407 मिली मीटर से 39% अधिक है हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्र की तरफ चलने से राज्य में मानसून में हल्की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई गई है। जैसे 17 से 19 सितंबर के समय राज्य के उत्तर क्षेत्र के जिलों सोनीपत पानीपत कैथल कुरुक्षेत्र करनाल यमुनानगर पंचकूला अंबाला में बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।’

बाढ़ और बारिश से खरीफ फसलों को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इसके तहत 6,310 गांवों के करीब 4.97 लाख किसानों ने 29.07 लाख एकड़ फसल खराब होने की सूचना पोर्टल पर दी है।

किसानों को 15 सितंबर तक पोर्टल पर फसल खराब होने की सूचना देने के लिए कहा गया था। अब तक 1.31 लाख एकड़ में फसलों की गिरदावरी पटवारियों द्वारा की जा चुकी है। अब फिर से इस कार्य में 16 सितंबर से तेजी आएगी, क्योंकि पोर्टल पर किसानों द्वारा दी गई जानकारी की जांच होगी। इसके बाद ही पटवारी रिपोर्ट तैयार कर विभाग को देंगे।

सिरसा में 225 गांवों के किसानों ने 2.39 लाख एकड़, चरखी दादरी में 170 गांवों के किसानों ने 2.16 लाख एकड़ के लिए, पलवल में 286 गांवों के किसानों ने 1.14 लाख एकड़, रेवाड़ी में 405 गांवों के किसानों ने 1.21 लाख एकड़, रोहतक में 1.17 लाख एकड़ के लिए किसानों ने मुआवजा मांगा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *