हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, सतर्क रहें लोग

Saroj kanwar
1 Min Read

Haryana Wheather Update: हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने आज यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पंचकूला जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में भी बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

हालांकि बीते दिन राज्य में बारिश नहीं हुई, लेकिन कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आज तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन 21 और 22 जुलाई को कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

21 जुलाई को सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। 22 जुलाई को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

इस बार हरियाणा में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यमुनानगर में सबसे अधिक 412.8 मिमी और कैथल में सबसे कम 90.4 मिमी बारिश हुई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *