हनीप्रीत संग डेरा सच्चा सौदा आश्रम में दिखे राम रहीम, तस्वीरें हुईं वायरल

Saroj kanwar
2 Min Read

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस समय पैरोल पर बाहर हैं। हरियाणा सरकार ने उन्हें उनके जन्मदिन से पहले पेरोल दी थी। जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम अपने अनुयायियों के बीच सिरसा स्थित आश्रम में हैं। यहां शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें उन्होंने अपनी गोद ली बेटी हनीप्रीत सिंह इंसा के साथ पौधे लगाए। यह परंपरा हर साल उनके जन्मदिन पर निभाई जाती है।

ram rahim

राम रहीम का जन्म 15 अगस्त 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरुसर मोदिया गांव में हुआ था। इस बार वे 58 साल के हो गए। उनके पिता का नाम सरदार मगहर सिंह था।

हनीप्रीत सिंह इंसा, जिनका असली नाम प्रियंका तनेजा है, हमेशा राम रहीम के साथ देखी जाती हैं। 2017 में जब राम रहीम को जेल हुई थी, तब हनीप्रीत भी गिरफ्तार होकर अंबाला जेल गई थीं। हालांकि 2019 में उन्हें जमानत मिल गई। उसके बाद से वह लगातार सिरसा के आश्रम में रह रही हैं और बाबा की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

ram rahim

डेरा के अनुयायी हनीप्रीत को राम रहीम की सबसे करीबी सहयोगी मानते हैं। कई बार उन्हें उत्तराधिकारी तक कहा जाता है। फिलहाल पौधरोपण कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें राम रहीम और हनीप्रीत दोनों नजर आ रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *