स्कूलों के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया

Saroj kanwar
1 Min Read

Chhatarpur News: खजुराहो के कंदरिया महादेव पश्चिम मंदिर समूह में 1500 छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगा आकृति बनाई और 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।

इस दौरान बच्चे देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा रंग के गुब्बारे भी आसमान में उड़ाते रहे। तिरंगा यात्रा पश्चिमी मंदिर परिसर से शुरू होकर गोल मार्केट होते हुए बस्ती चौराहे तक गई।

\

यात्रा में विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर स्थानीय विधायक अरविंद पटेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी, जनपद अध्यक्ष प्रेम मनीराम कुशवाहा, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन और जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार सहित अन्य अधिकारी और स्कूल कर्मचारी मौजूद रहे। इस आयोजन ने बच्चों और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाया और सभी को तिरंगा अपनाने का प्रेरक संदेश दिया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *