सोयाबीन तेल के रेट में आज फिर बढ़ोतरी, अब तक बढ़ चुके हैं चार रुपए तक दाम

Saroj kanwar
1 Min Read

सोयाबीन तेल में खरीदी सपोर्ट और उत्पादन कमजोरी के चलते 2 रुपए किलो की तेजी आ चुकी है। बताया कि तेल के लिए विदेश में भारत के लिए जहाज कम लगने की खबर से देश में तेल के भाव बढ़ने लगे हैं। इधर, 15 किलो सोयाबीन तेल में 20 रु. डिब्बा भाव बढ़ चुके हैं। एक हफ्ते में 4 रुपए किलो की तेजी आ गई। पूरा एक माह तेल खरीदी वाला बना रहेगा।’


तेल कारोबारी तो शॉर्टज बता कर ही भाव वृद्धि बता रहे हैं। दौलतगंज तेल बाजार में इन दिनों पहली तारीख की खरीदी के साथ दीपावली त्योहार की खरीदी से चहल-पहल बढ़ गई है। एक माह से सुस्त बाजार रहने से बाजार इन दिनों खरीदारों की रौनक से चमक रहा है। बाजार में तेल के भाव खेरची में 139 रुपए प्रतिकिलो हो गए हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *