सोना 10 दिन में 11,541 रुपए और चांदी दो हफ्तों में 36 हजार सस्ती

Saroj kanwar
2 Min Read

सोने-चांदी में गिरावट का ट्रेंड जारी है। घरेलू मार्केट में 24 कैरेट सोना मंगलवार को 2.5% टूटकर 1,18,043 रु./ 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट (जेवराती) 2,780 रु. सस्ता होकर 1,08,127 रु./10 ग्राम पर विका।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के डेटा के मुताबिक 24 कैरेट सोना 17 अक्टूबर को 1,29,584 रु./10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। यानी इस दौरान 9% टूट चुका है। वैल्यू के हिसाब से 11,541 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। दूसरी तरफ, चांदी में भी गिरावट जारी है।

चांदी मंगलवार को 2% टूटकर 1,41,896 प्रति किलो रह गई। यानी एक दिन में 3,135 रुपए सस्ती हुई। 14 अक्टूबर को ये 1,78,100 रु. किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी। इस लिहाज से चांदी में 36,204 रुपए (20%) की गिरावट आ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध टलने की सुगबुगाहट से गिरावट देखी जी रही है।

स्पॉट गोल्ड मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में अपनी गिरावट को बढ़ाते हुए 3,900 डॉलर/औंस से नीचे फिसला और तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को सोने की कीमत में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

दुनिया के बड़े संस्थानों का अनुमान गिरावट अस्थायी, सोने की कीमतें बढ़ेंगी

जेपी मॉर्गन ने सबसे मजबूत अनुमान देते हुए कहा है कि 2028 तक सोने की कीमत 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। यानी तीन साल में 54% चढ़ सकता । उनका मानना है कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती का चक्र शुरू होने और मुद्रा के खिलाफ बचाव की चिंताओं से सोने की वृद्धि की क्षमता मजबूत होती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *