सैमसंग गैलेक्सी S24 पर शानदार डिस्काउंट ऑफर: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो दिखने में आकर्षक और परफॉर्मेंस में दमदार हो, तो आज आपके लिए खुशखबरी है। सैमसंग का बहुचर्चित फ्लैगशिप फोन, गैलेक्सी S24, अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है।
अमेज़न पर चल रही एक विशेष सेल के दौरान इस फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है, जिससे यह आपको ₹74,999 की जगह सिर्फ ₹42,690 (प्रभावी कीमत) में मिल रहा है। बेहतरीन AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ, यह फोन उन लोगों के लिए आदर्श है जो आईफोन को टक्कर देने वाला एंड्रॉयड डिवाइस चाहते हैं। रिलायंस डिजिटल आईफोन 16 पर भी आकर्षक ऑफर दे रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी S24
सैमसंग गैलेक्सी S24 अपने कॉम्पैक्ट और प्रीमियम लुक के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.2 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो तेज धूप में भी स्क्रीन को क्रिस्टल क्लियर बनाती है। स्पीड के लिए, इसमें Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB रैम के साथ मिलकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाता है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस है, जो प्रोफेशनल लेवल की तस्वीरें खींचने में सक्षम हैं।
अमेज़न पर इसकी भारी छूट
ऑनेक्स ब्लैक (8GB + 128GB) वेरिएंट फिलहाल अमेज़न पर ₹43,990 में उपलब्ध है। लेकिन ऑफर यहीं खत्म नहीं होता! चुनिंदा पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर आपको ₹1,300 का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर इस फोन की कीमत ₹43,000 से नीचे आ जाती है। ₹75,000 के फोन को लगभग आधी कीमत पर खरीदने का यह सुनहरा मौका शायद दोबारा न मिले।
iPhone 16 पर भी भारी छूट
अगर आप Android के बजाय iOS के दीवाने हैं, तो आपके लिए भी खुशखबरी है। 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल iPhone 16 अब बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध है। इसका 128GB वेरिएंट Reliance Digital पर ₹64,900 में मिल रहा है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹4,000 की सीधी छूट मिलेगी। यानी, जो iPhone ₹80,000 में बिक रहा था, अब आप उसे सिर्फ ₹60,900 में खरीद सकते हैं।