सरसों के भाव में जोरदार उछाल आया, व्यापारियों ने कहा सरसों ने सोयाबीन को भी पीछे छोड़ दिया, पहली बार देखा गया इतना उछाल

Saroj kanwar
2 Min Read

सरसों के भाव में जोरदार उछाल आया। करीब 1000 रुपए की भाव वृद्धि से उज्जैन मंडी में इसका व्यापार करने वाले अच्छे लाभ में रहे दो से तीन दिन पूर्व एक ट्रक उज्जैन मंडी से लोड होकर राजस्थान भेजा गया। मंडी सूत्रों के अनुसार उज्जैन मंडी में 1 फरवरी 2025 से 22 जुलाई 2025 तक 1137 क्विंटल रायड़ा मंडी नीलाम में बिका। करीब चार ट्रक रायड़ा मंडी में आ चुका है।

इस प्रकार का व्यापार गिने-चुने व्यापारी ही करते हैं लेकिन मंडी नीलाम में न्यूनतम भाव 4800 और अधिकतम 5500 रुपए रहे। अब 6800 से अधिक भाव हो चुके हैं। इससे अच्छा लाभ मिलने से स्टॉक वालों ने भी अपनी उपज बेचना शुरू कर दी है।

उज्जैन मंडी के कारोबारी अमर अग्रवाल के अनुसार इस बार सरसों रायड़ा ने सोयाबीन उपज को भाव में पीछे छोड़ दिया है। कभी भी इतनी तेजी नहीं आई। प्रतिवर्ष स्टॉक वालों को नुक्सान ही मिलता रहा है। रायड़ा सरसों की पैदावार का क्षेत्र राजस्थान होने से यहां पर किसान सोयाबीन पर ही अधिक ध्यान लगाते हैं। सोयाबीन का आगामी भविष्य एक बार फिर तेजी वाला ही बताया जा रहा है। मंडी में 50 रुपए की तेजी में नीलामी के भाव 4360 से 4426 रुपए के रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *