वो अभिनेत्री जिसने 19 साल की उम्र में कई सुपरहिट फिल्मो में किया काम, आज तक बॉलीवुड में नहीं दिखी इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस

Saroj kanwar
2 Min Read

 बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां है लेकिन आज हम एक ऐसी अभिनेत्री की बात करने वाले हैं जिसकी खूबसूरती की तारीफ करते आज भी लोग नहीं थकते। मात्र 16 साल की उम्र में इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड में सबको अपना दीवाना बना लिया था। फैन्स उन्हें एक झलक देखने के लिए तरसते थे। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती के बारे में। दिव्या नें बेहद कम समय में बेहद बड़ा नाम बनाया था। बेहद कम उम्र में उनकी मौत हो गई थी। तो आईए जानते हैं दिव्या भारती के बारे में कुछ खास बातें…

\ दिव्या भारती को बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कहा जाता है। एक्ट्रेस का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था। उनके पिता ओमप्रकाश भारती बीमा कंपनी में काम करते थे और उनकी मां एक हाउसवाइफ थी। एक इंटरव्यू में उनकी मां ने बताया था कि उनका पढ़ने में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था और पढ़ाई से बचने के लिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 5 अप्रैल 1993 को अचानक से उनका निधन हो गया जिसके वजह से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई।

 दिव्या भारती एक खुशमिजाज लड़की थी जो कम समय में सबसे घुल मिल जाती थी। इंडस्ट्री के कई निर्माता उनके बारे में बातचीत करते हुए कहा कि वह हमेशा सेट पर मस्ती करती थी। वह मेहनत करने से कभी नहीं करती थी और हमेशा आगे बढ़ने के लिए कोशिश करती थी। भारती में साजिद नाडीवाला से बेहद कम उम्र में शादी कर लिया था। उनकी अचानक मौत के पीछे साजिद नादीवाला का हाथ भी कई लोगों ने बताया हालांकि आज भी दिव्या भारती की मौत एक रहस्यमय बना हुआ है। लोग आज भी दिव्या भारती की खूबसूरती को याद करते हैं। उनकी खूबसूरती पर लोग मर मिटे हैं। लोगों का कहना है कि आज तक दिव्या भारती जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस बॉलीवुड में नहीं आई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *