विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए निर्वाचन आयोग ने एक सप्ताह की तारीखें बढ़ाकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया

Saroj kanwar
1 Min Read

रतलाम 30 नवंबर(इ खबर टुडे)। भारत निर्वाचन आयोग ने 01जनवरी 2026 को अर्हता तिथि के संदर्भ में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए संबंधित तारीखों को एक सप्ताह तक बढ़ाकर एक संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम अनुसार  गणना की अवधि 11 दिसंबर तक रहेगी, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन 11 दिसंबर तक, कंट्रोल टेबल का अद्यतनीकरण और प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर को, दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि 16 दिसम्बर से 15 जनवरी 2026 तक, नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन); ईआरओ द्वारा दावों और आपत्तियों का निस्तारण 16 दिसम्बर से 7 फरवरी 2026 तक, मतदाता सूचियों के स्वास्थ्य मापदंडों की जाँच करना और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना 10 फरवरी 2026 तक, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को होगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *