वंदे भारत’ ने पकड़ी रफ्तार, 129% तक टिकट बुक हो रहे

Saroj kanwar
1 Min Read

शुरुआत में कम सीट ऑक्यूपेंसी के साथ चलने वाली वंदे भारत ने रफ्तार पकड़ ली है। रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस त्योहारों और सीजन में सबसे ज्यादा बुक होने वाली ट्रेन बन गई है।

नवंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक इसकी ऑक्यूपेंसी 90% से 107% के बीच रही। पिछले साल नवंबर के बाद मांग तेजी से बढ़ी। इस साल फरवरी में ट्रेन 129% से ज्यादा भरी रही। यानी 100% सीटें बुक होने के बाद वेटिंग 29% तक गई। अप्रैल में यह आंकड़ा 133.14% तक था।

सिर्फ जुलाई और सितंबर में 100% से नीचे ऑक्यूपेंसी

माह/वर्ष—-ऑक्यूपेंसी

जनवरी 2025–106.97%

फरवरी 2025–129.94%

मार्च 2025–117.99%

अप्रैल 2025—133.14%

मई 2025—126.79%

जून 2025—126.26%

जुलाई 2025—-97.88%

अगस्त 2025—120.06%

सितंबर 2025—-88.62%

अक्टूबर 2025—-125.31%

वंदे भारत क्यों पसंद… यात्रा का

समय कम (7.36 घंटे), आधुनिक सुविधाएं, समय की पाबंदी के कारण दिल्ली रूट पर पहली पसंद।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *