रेलवे ने निकाला फेस्टिवल ऑफर, रिटर्न टिकट बुक करने पर किराए में 20% छूट

Saroj kanwar
2 Min Read

इंडियन रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों के लिए एक धमाकेदार ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत एक ही  रेल से 13-26 अक्टूबर (13-26 October )के बीच यात्रा और 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक वापसी के लिए बुक किए गए टिकट पर किराए में 20% की छूट दी जाएगी। यह छूट 14 अगस्त से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगी। लेकिन यह योजना राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेन पर लागू नहीं होगी, जिसमें किराये में मांग के आधार बढ़ोतरी होती है।

रेलवे ने कहा, ‘यात्रा की शुरुआत का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच ट्रेन शुरू होने की तारीख के लिए हि बुक किया जाएगा। बाद में 17 नवंबर और 1 दिसंबर के बीच ट्रेन शुरू होने की तारीख के लिए कनेक्टिंग (connecting ) यात्रा सुविधा का उपयोग करके वापसी का टिकट बुक किया जाएगा।’ यात्रियों के एक ही समूह के लिए जाने और आने दोनों यात्राओं के लिए बुकिंग कराने पर छूट लागू होगी। वापसी यात्रा का यात्री विवरण आगे की यात्रा के समान ही होगा।


इसमें बुक टिकटों की किराया वापसी नहीं…..

मंत्रालय ने कहा, ‘बुकिंग केवल दोनों दिशाओं में कन्फर्म टिकट के लिए मान्य होगी। वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20% की छूट मिलेगी।’ इस योजना के तहत बुकिंग (train ticket booking)जाने और आने दोनों यात्राओं के लिए एक ही श्रेणी और एक ही प्रस्थान-गंतव्य ट्रेन के लिए होगी। इसमें बुक टिकटों पर किराया वापस नहीं होगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *