रेडक्रास सोसायटी के परिणाम घोषित,प्रीतेश गादिया बने रेडक्रास चेयरमेन

Saroj kanwar
2 Min Read

रतलाम,25 अगस्त (इ खबरटुडे)। जिला रेडक्रास सोसायटी के संचालक मण्डल के दस पदों  के लिए हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए है। रेडक्रास सोसायटी के पूर्व चेयरमेन स्व. महेन्द्र गादिया के पुत्र प्रीतेश गादिया को रेडक्रास सोसायटी का चेयरमेन मनोनीत किया गया है। जबकि सुशील मूणत को उपाध्यक्ष और संजय लुनिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

रेडक्रास के लिए हुए निर्वाचन में कुल 797 सदस्य मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था और 10 पदों के लिए कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे। घोषित किए गए परिणाम इस प्रकार है।

प्रीतेश गादीया 609
सुशील मूणत 490
शरद जी जोशी 474
हेमंत मूणत 463
दिनेश बरमेचा 454
लूनिया जी 446
सुलोचना शर्मा 428
सुनील पारिख 407
अशोक लाला 366
राजेश रांका 417 

रेडक्रास सोसायटी के चुनाव की प्रक्रिया आज दोपहर डेढ बजे साइंस एण्ड आर्ट्स कालेज की नई इमारत में प्रारंभ हुई थी। मतदान शाम साढे चार बजे तक चल रहा था। इस दौरान मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर भारी भीड एकत्रित थी और बेहद धीमी गति से मतदान चल रहा था। मतदान समाप्त होने के तत्काल बाद मतगणना शुरु कर दी गई थी। 

निर्वाचन के लिए कुल तीन पैनल मैदान में थी,इनमें से सेवा पैनल के सर्वाधिक नौ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। सदस्यो के निर्वाचन के फौरन बाद में चेयरमेन,उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का निर्वाचन किया गया जिसमें प्रीतेश गादिया,सुशील मूणत और संजय लुनिया निर्वाचित हुए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *