Rajasthan: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के द्वारा आम लोगों के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। हाउसिंग बोर्ड उदयपुर बारा बूंदी और धौलपुर में नई आवासीय योजना को लॉन्च करने वाली है। इसके लिए जल्दी आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
हाउसिंग बोर्ड की कमिश्नर रश्मि शर्मा ने जानकारी दिया कि उदयपुर के पानेरियो की मंडरी, बारा में अटरू, बूंदी में नैनवा और धौलपुर के बड़ी रोड पर यह योजनाएं लांच होने वाली है। सितंबर या दिवाली के पहले बाड़मेर में भी एक नई आवास योजना लॉन्च की जाएगी।
इन योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए साथी मध्य और ऊंचाई वर्गों के लिए भी स्वतंत्र मकान और फ्लैट बनाए जाएंगे। इसकी कीमत 7.60 लाख से 51.10 लख रुपए तक होगी।
यहां दो फेज में मकान बनाए जाएंगे। फेज-1 में स्वतंत्र मकानों की पेशकश होगी। इसमें MIG-A के तहत 32.35 लाख रुपए कीमत वाले 9 मकान, LIG श्रेणी में 22.15 लाख रुपए के 12 मकान, EWS श्रेणी में 11.05 लाख रुपए के 23 मकान और “घरौंदा” श्रेणी में 7.80 लाख रुपए के 12 मकान बनाए जाएंगे। वहीं, फेज-2 में EWS श्रेणी के तहत 16 मकान (11.05 लाख रुपए), HIG श्रेणी के तहत 13 मकान (51.10 लाख रुपए) और MIG-B श्रेणी के तहत 6 मकान (42 लाख रुपए) बनाए जाएंगे।
बारां (अटरू) की योजना
यहां MIG-A श्रेणी के 31 मकान (31.40 लाख रुपए), LIG श्रेणी के 89 मकान (21.50 लाख रुपए) और “घरौंदा” श्रेणी के 50 मकान (7.60 लाख रुपए) बनाए जाएंगे।
धौलपुर (बाड़ी रोड) की योजना
यहां तीन मंजिला फ्लैट बनेंगे। EWS श्रेणी में 48 फ्लैट (12.45 लाख रुपए) और LIG श्रेणी में 16 फ्लैट (19.20 लाख रुपए) तैयार किए जाएंगे।
उदयपुर (पनेरियों की मादड़ी) की योजना
यहां भी तीन मंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। EWS श्रेणी में 80 फ्लैट (12.96 लाख रुपए) और LIG श्रेणी में 62 फ्लैट (17.20 लाख रुपए) शामिल होंगे।