रन्नौद में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, नपा में गूंजी देशभक्ति की गूँज

Saroj kanwar
1 Min Read

Shivpuri News: रन्नौद मंडल में भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में नेहा अमित यादव मौजूद रहीं।

यात्रा में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह गुर्जर, योगेन्द्र सिंह रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य दंगल गुर्जर, शिवराज सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह सिकरवार, नगर परिषद अध्यक्ष पति जमना प्रसाद कुशवाह, मंडल के सुधीर रघुवंशी, महामंत्री उमेश गुप्ता और राजेश परिहार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कोलारस विधायक पुत्र लोकेंद्र यादव, नंद कुमार यादव और नगर परिषद के सभी पार्षद भी यात्रा में मौजूद रहे।

मंडल के सभी पोलिंग बूथों से कार्यकर्ता पहुंचे और समाजसेवी, पुलिस स्टाफ, स्कूल विभाग और सफाई कर्मचारी भी सहयोग में शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

यात्रा से पहले बुधवार की सुबह भाजपा मंडल द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों और नगर के युवाओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं और समाज में देशभक्ति की भावना और सक्रियता बढ़ रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *