रतलाम / सुश्री मिशा सिंह ने कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया, मीडिया से चर्चा में जानी शहर की समस्या 

Saroj kanwar
2 Min Read

रतलाम,03 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। नवागत कलेक्टर सुश्री सिंह ने आज रतलाम पहुंचकर कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। सुश्री मिशा सिंह इसके पूर्व जबलपुर में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुकी हैं। निवर्तमान कलेक्टर राजेश बाथम ने सुश्री सिंह को जिले का कार्यभार सौंपा एवं पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। साथ ही शहर की मीडिया से परिचय प्राप्त किया और मीडिया से चर्चा में जिले की समस्या को जाना और उस पर अमल का आश्वासन दिया। 

शासन द्वारा रतलाम जिले के लिए वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री मिशा सिंह को कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है। आज शुक्रवार को नवागत कलेक्टर ने रतलाम पहुंचने पर स्थानीय श्री कालिका माता मंदिर के दर्शन के बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के साथ ही कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया एवं शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों की योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें। 

मीडिया से की मुलाकात 
नवागत कलेक्टर ने पदभार ग्रहण के साथ ही शहर की मिडिया से परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर ने मिडिया से शहर की समस्या के बारे बातचीत की। मुलभुत समस्या ट्रैफिक, अतिक्रमण, सहित कई समस्याओ से मिडिया ने कलेक्टर को अवगत करवाया।

कलेक्टर ने मिडिया से चर्चा में बताया की शासन की योजनाओ को मूलरूप देना, किसानो की फसल का क्रियान्वयन करना एवं उनकी समस्याओ का समाधान करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मिडिया द्वारा बताई गई समस्या के बारे में कहा की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इन समस्याओ पर अमल में लाया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *