रतलाम / मंडल से होकर चलेंगी तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें

Saroj kanwar
2 Min Read

रतलाम, 01 अप्रैल(इ खबर टुडे)। यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज तथा उधना–आगरा कैंट के बीच चलाई जाएंगी।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पहली ट्रेन (02200/02199) बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल होगी। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी और रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन व मक्सी स्टेशनों पर ठहरते हुए झांसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 2 अप्रैल से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को झांसी से रवाना होगी।

दूसरी ट्रेन (04126/04125) बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल है, जो 7 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से तथा 4 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से संचालित होगी। यह ट्रेन रतलाम सहित कोटा, सवाई माधोपुर, आगरा ईदगाह और इटावा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

तीसरी ट्रेन (01908/01907) उधना–आगरा कैंट साप्ताहिक स्पेशल है, जो 8 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को उधना से तथा 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को आगरा कैंट से चलाई जाएगी। यह ट्रेन रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर और फतेहपुर सीकरी सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

इन सभी ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध रहेंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक  www.enquiry.indianrail.gov.in  वेबसाइट के साथ ही रेल वन ऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *