रतलाम / पुलिस ने स्कूटी से एमडी और गांजा तस्करी करते आरोपी को किया गिरफ्तार

Saroj kanwar
1 Min Read

रतलाम,25 मार्च (इ खबर टुडे)। डेलनपुर स्थित पुलिस सहायता केन्द्र के सामने रतलाम पुलिस ने एक आरोपी को स्कूटी से अवैध मादक पदार्थ तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 863 ग्राम गांजा और 4 ग्राम एमडीएमए (एमडी) बरामद किया गया। इन मादक पदार्थों की कीमत लगभग 41,800 रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षैत्र पुलिस ने मुखबिर सुचना के आधार पर कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी भी जब्त की है। यह होण्डा कम्पनी की एक्टिवा स्कूटी बिना नम्बर प्लेट की थी और इसकी कीमत लगभग 80,000 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र, पुत्र दिलीप मोतीयानी, उम्र 28 वर्ष, निवासी गली नम्बर 07, टाटानगर रतलाम के रूप में हुई है। वर्तमान में वह किराये के मकान सुंदरवन कॉलोनी रतलाम, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में रहता था।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से ड्रग्स की विस्तृत पूछताछ कर जांच कर रही है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *