रतलाम / खेल चेतना मेला में सबसे अधिक सहभागिता करने वाले स्कूल होंगे पुरस्कृत

Saroj kanwar
2 Min Read

नेहरू स्टेडियम सहित विभिन्न खेल मैदान होने लगे तैयार, बालिका क्रिकेट रहेगा आकर्षण का केंद्र

रतलाम, 12 दिसंबर(इ खबर टुडे)। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला की तैयारी शुरू हो गई है। खेलों का यह महाकुंभ फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में आयोजित होगा। जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी खेल चेतना मेला के खेलों में भागीदारी करेंगे, उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

साथ ही खेल चेतना मेला में जो विद्यालय 16 खेलों के सभी वर्गों में सहभागिता करेंगे उन्हें भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस बार बालिका क्रिकेट आकर्षण का केंद्र रहेगा। खेलों के इस महाकुंभ को लेकर नेहरू स्टेडियम सहित शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर तैयारी शुरू हो गई है। इनका जायजा लेने के लिए आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर सी तिवारी, खेल अधिकारी रुचिका शर्मा, जितेंद्र धुलिया एवं खेल संयोजकगण मैदान पर पहुंचे।

खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आव्हान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए। खेल मेला में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, रेलवे खेल मैदान, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खेल मैदान, संत कंवर राम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। इनमें योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग की स्पर्धाएं आयोजित होगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *