रतलाम / कार में पिस्टल और जिंदा कारतूस लेकर घूमते हुए एक आरोपी गिरफ्तार 

Saroj kanwar
2 Min Read

रतलाम, 06 नवम्बर (इ खबर टुडे)। जिले की पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। शहर के औद्योगिक थाना क्षैत्र अंतर्गत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ कार में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के बारे पूछताछ में जुटी हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षैत्र पुलिस को गुरुवार मुखबिर से सुचना मिली की विरियाखेड़ी में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सुचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान टेंचिंग ग्राउण्ड व विरियाखेड़ी के मध्य आम रोड़ पर एक हुण्डई कार क्रमांक – MP-43-CA-4810 के चालक यशवंत कुमार उर्फ मुकेश पिता राधेश्याम शर्मा 42 वर्षीय निवासी मोहन नगर को रोका और तलाशी ली। तलाशी लेने पर आरोपी से अवैध पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से अवैध पिस्टल के लाइसेंस के बारे में पूछने पर नहीं होना बताया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी से अवैध पिस्टल के बारे बारे पूछताछ शुरू कर दी है। 

जप्त सामग्री – 01 पिस्टल मय मेग्जिन के ,01 जिंदा कारतुस मय हुण्डई कार क्रमांक – MP-43-CA-4810 कुल कीमती करीबन 05 लाख रूपये       
           
पिस्टल के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, उनि ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई, आरक्षक जोय बारिया, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती ,आरक्षक राणाप्रताप मईड़ा की सराहनीय भूमिका रही।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *