रंगो की बौछारों के बीच फिल्मी गानों पर थिरके कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक(देखिए लाइव विडियो)

Saroj kanwar
2 Min Read

रतलाम,05 मार्च(इ खबर टुडे) ।  शहर में होली का उत्साह हर ओर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित कलेक्टर मिशा सिंह के बंगले पर प्रशासनिक अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।

इस अवसर पर कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ढोलक की थाप और  फिल्मी गानों की धुन पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी थिरकते नजर आए।

होली के इस रंगारंग आयोजन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर उत्साह और भाईचारे के साथ त्योहार का आनंद लिया। पूरा माहौल रंग-गुलाल और संगीत से सराबोर रहा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 दूसरे दिन मनाते हैं होली 

होली खेलने का आयोजन वैसे तो होली जलने के दूसरे दिन 3 तारीख को था। परंतु इस बार ग्रहण होने के कारण शहर वासियों ने एक दिन छोड़कर 4 तारीख को धुलेंडी मनाई। ठीक इसके एक दिन बाद प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस महकमा होली खेलता है। शहर में शांतिपूर्ण एवं कोई अप्रिय घटनाओं के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस महकमा शहरवासियों के खेलने के दूसरे दिन होली खेलने का आयोजन रखते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *