मानसून अपडेट – अगले 48 घंटों में 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यहां देखें पूरा पूर्वानुमान

Saroj kanwar
3 Min Read

मानसून अपडेट: देशभर में मौसम तेज़ी से बदल रहा है। कई राज्यों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 9 नवंबर के बीच तमिलनाडु और 8 से 10 नवंबर के बीच केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। मानसून की विदाई के बाद कुछ दक्षिणी राज्यों में बारिश जारी है, जबकि उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में गिरावट आई है और अगले 6-7 दिनों तक इसमें गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में सुबह और शाम कोहरा और ठंडी हवाएँ चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

शीत लहर की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है।

अगले 6-7 दिनों में तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 8 नवंबर को दिल्ली में तापमान और गिर सकता है। सुबह और शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलेंगी। न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।

बिहार और झारखंड में मौसम
अगले 24 घंटों में बिहार के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालाँकि, तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। रांची और आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है।
3 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में ठंड बढ़ने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4,000 फीट से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी देखी गई है। इन राज्यों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *