Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए कहां नहीं जा सकता है। जब भी हम सोशल मीडिया स्क्रोल करते हैं तो हमें कुछ ना कुछ अनोखा देखने को मिल ही जाता है। सोशल मीडिया पर कई सारे यूनिक वीडियो देखने को मिलते हैं और यूनीक कंटेंट होने के कारण यह वायरल भी हो जाते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का तो कभी ड्रामा का वीडियो वायरल होता है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कभी हमें हंसते हैं तो कभी रुलाते हैं। आजकल ही खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जैसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और इस पर खूब प्यार भी लूटा रहे हैं।
जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि एक बंदा ट्रक के अंदर ड्राइवर सीट पर बैठा है और दूसरी और एक महिला भी बैठी हुई है। महिला वीडियो बनाते हुए कहती है कि मेरे पापा मेरे नाना लोग मुझे घर से बाहर नहीं निकलने दिया करते थे।
मुझे घूमने का काफी ज्यादा शौक था इसलिए मैंने ट्रक ड्राइवर से शादी कर ली। जहां-जहां यह जाते हैं मैं वहां वहां जाती हूं और पूरी पूरी दुनिया घूम रही हूं। महिला का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Redd_flaggg नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है डिग्री की वैल्यू घट रही है और ट्रक ड्राइवर की बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अब ड्राइविंग स्कूल ही ज्वाइन करना होगा। एक अन्य यूज़र ने कहा है कि मुझे तो घूमने वाली ही चाहिए। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।