मप्र से वैष्णो देवी का सफर होगा आसान, जबलपुर से कटरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: आप अगर अमरनाथ या वैष्णो देवी जाने की प्लानिंग में है तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है। पश्चिम मध्य रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए जबलपुर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए अगस्त के महीने से विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इस ट्रेन को दो सीमित फेरों के लिए चलाया जाएगा जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और वैष्णो देवी जाने के लिए सीधा रूट मिलेगा।

स्पेशल ट्रेन का संचालन – तारीख और समय
रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन 01707 और 01708 नंबर से संचालित होगी।

ट्रेन नंबर 01707 – जबलपुर से 4 अगस्त और 11 अगस्त को रवाना होगी। ट्रेन सुबह 5:25 बजे जबलपुर से चलेगी और अगले दिन शाम 6:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।

रास्ते में यहां प्रमुख ठहराव होंगे-
कटनी मुड़वारा – सुबह 6:45 बजे
दमोह – 8:10 बजे
सागर – 9:15 बजे
झांसी, ग्वालियर, मुरैना आदि रास्तों से होकर ट्रेन कटरा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01708 – वापसी में 5 अगस्त और 12 अगस्त को कटरा से रात 9:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 9:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

वापसी मार्ग में यहां प्रमुख ठहराव होंगे-
सागर – तड़के 3:30 बजे
दमोह – 4:50 बजे
कटनी मुड़वारा – 7:15 बजे
25 जुलाई से शुरू होगा आरक्षण
इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकटों का आरक्षण 25 जुलाई से शुरू होगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते बुकिंग कर लें क्योंकि सीमित फेरे होने के कारण सीटें जल्दी भर सकती हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *