मप्र में 50 से अधिक नई सड़को का होगा निर्माण, इस संभाग की चमकेगी किस्मत, मोहन सरकार ने दिया आदेश

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगी। राज्य में कई ग्रामीण सड़के, हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। अब राजधानी भोपाल में 52 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।


 इन सभी सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी के द्वारा होगा। राज्य सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए। अधिकारियों ने बताया की सड़कों के निर्माण के लिए DPR बनाने का काम शुरू हो गया है। शासकीय मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

राजधानी भोपाल मे नई सड़कों का होगा निर्माण 

3 महीने पहले भोपाल संभाग में 50 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। मोहन सरकार ने बजट में सड़क निर्माण की स्वीकृति दी और अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 नई चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया की DPR का काम शुरू हो गया है। जैसे ही प्रशासकीय स्वीकृति मिलेगी टेंडर का कार्य भी तुरंत पूरा कर लिया जाएगा। 


 मध्य प्रदेश के अलग-अलग संभागों में 100 से अधिक नई सड़के बनाए जाएंगे। साल 2025 में इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

 सड़क व्यवस्था बेहतर बनने से लोगों को होगा फायदा


 सड़क व्यवस्था बेहतर बनने से यातायात सुविधाजनक हो जाएगा। सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं आएगी। मोहन सरकार ने कहा है कि जल्दी से जल्दी इसका कार्य शुरू किया जाए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *